मुज़फ्फरनगर: जनपद की 36 बिरादरियों के प्रतिनिधियों ने राणा सांगा के खिलाफ टिप्पणी पर कहा- अखिलेश यादव की हो सदस्यता समाप्त
डीएम कार्यालय पर संयुक्त हिंदू मोर्चा के तत्वाधान में जनपद की 36 बिरादरियों के प्रतिनिधियों एवं हिंदू संगठनों के पदाधिकारी ने मंगलवार को राणा सांगा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सांसद रामजीलाल सुमन वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सदस्यता समाप्त करने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जहां पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पर जल्द ही कार्रवाई की जाए।