फर्रुखाबाद: मोहल्ला गंगानगर कालोनी में युवक को बंदरों ने दौड़ाया, छत की दूसरी मंजिल से गिरकर हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
थाना कादरीगेट के मोहल्ला गंगानगर कॉलोनी निवासी महेश शर्मा पुत्र गजोधर लाल शर्मा शुक्रवार रात को छत की दूसरी मंजिल पर लेटने गए थे।वहां पर बंदर बहुत थे।तभी बंदरों को वह भागने लगे।इस समय बंदरों ने महेश शर्मा को दौड़ा लिया और वह छत की दूसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गए।वहां पर अफरा तफरी मच गई।घायल अवस्था में जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया इलाज जारी है।