कटासन माता मंडल में सड़कों की बदहाली के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सरकार पर सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है और भाजपा जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी। SHIMLA NEWS | STAR TODAY