80 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर ओर उसके साथी अजय गुर्जर को शॉर्ट एंकाउंटर के बाद हॉस्पिटल लेकर पहुंची मुरैना पुलिस एसपी धर्मराज मीना ने टीम को दी बधाई।
मुरैना। बानमोर पुलिस ने गुरुवार को ललितपुरा के जंगल में मुठभेड़ के बाद 80 हजार रुपये के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कल्ली के पैर में गोली लगी। उसका साथी अजय गुर्जर भी पकड़ा गया। दोनों के कब्जे से दो रायफल और एक पिस्टल बरामद की गई हैं। कल्ली के खिलाफ मुरैना, ग्वालियर और श्योपुर में 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार साथियों की तलाश में जुटी है।
#मुरैना #morena #डकैत