गोंदन गाँव में 04 लोगों ने एक अधेड़ के घर मे चोरी छुपे घुसकर अधेड़ की कट्टा अड़ाकर मारपीट कर दी। जिससे अधेड़ घायल हो गया। जिसको लेकर घायल अधेड़ ने गोंदन थाने में 04 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई है। रविवार शाम 06 बजे गोंदन पुलिस ने बताया कि शनिवार रात्रि में करीब 08 बजे पीड़ित अधेड़ मनोज पुत्र हिम्मत पांचाल जब अपने घर पर था। तभी आरोपियों ने मारपीट करदी।