गाजियाबाद। पुलिस की संयुक्त टीम ने दिल्ली-NCR, हरियाणा और गाजियाबाद क्षेत्र में चार पहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के 02 शातिर सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से चोरी की 04 कारें और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई हैं।
पुलिस के मुताबिक यह गिरोह NCR क्षेत्र से वाहन चोरी कर उनके नंबर प्लेट बदलकर बेचने का काम करता था। दोनों आरोपियों से पूछताछ में कई और वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। #Ghaziabad #CrimeBranch #LinkRoadThana #GhaziabadPolice #InterStateGang #VehicleThief #CarChorGang #DelhiNCRCrime #UPPolice #DDMNews
Firozabad, Firozabad | Sep 13, 2026