अररिया: जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर हुई बैठक
Araria, Araria | Aug 18, 2026 अररिया व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों के निष्पादन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।