सुल्तानगंज: कुमारपुर में आधी रात मैजिक गाड़ी में लगी भीषण आग, अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप
सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत कटहरा पंचायत के कुमारपुर गांव में गुरुवार की रात करीब 2 बजे विद्यालय के समीप खड़ी एक मैजिक हाफ डलिया गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते गाड़ी धू-धूकर जलने लगी। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने की आशंका है। आग की लपटें देखकर ग