बोचहां: बोचहां थाना क्षेत्र के गांव में छात्रा की आत्महत्या मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव में दसवीं की छात्रा की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार एक अभियुक्त को शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान अंकित कुमार बताया गया है। बीते शुक्रवार को पिता के बयान पर दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी