बोचहां: गरहां थाना परिसर में विभिन्न मामलों में जब्त शराब को किया गया नष्ट, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
मुजफ्फरपुर जिले के गरहां थाना क्षेत्र परिसर में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे में विभिन्न मामलों में जब्त किया शराब को नष्ट कर दिया गया। इसके लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई थी। जहां के मामले में पकड़े गए विदेशी व देसी शराब को बुल्डोजर से नष्ट कर दिया गया। थाना अध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि कई मामले में विदेशी शराब व देसी शराब बरामद किया गया था।