बोचहां: गरहां चौक के पास NH-27 पर रसोई गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलट गया, चालक गंभीर रूप से घायल
मुजफ्फरपुर जिले के गरहां थाना क्षेत्र के गरहां चौक के समीप एनएच 27 पर रसोई गैस सिलेंडर से भरे ट्रक अनियंत्रित होकर बीच डिवाइडर पर पलट गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर से दरभंगा जा रहा एक गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।