बोचहां: मझौली चौक के पास एनएच 27 पर दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार टक्कर, एक चालक गंभीर रूप से घायल
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के मझौली चौक के समीप एनएच 27 पर दो ट्रकों के भीषण टक्कर हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। इस घटना में एक ट्रक का आगे का हिस्सा परखच्चे उड़ गया। ट्रक में फंसे चालक को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को ईलाज हेतु बोचहां सीएचसी में भर्ती कराया।