बोचहां: मैदापुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में लगाए गए सरकारी विभागों के काउंटर, लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड क्षेत्र के मैदापुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में दो दिवसीय प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे में संपन्न हो गया। पंचायत सरकार भवन में सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।