बोचहां: बोचहां थाना क्षेत्र में दसवीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पीएसएस पर शव रखकर किया हंगामा
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात करीब आठ बजे में 10वीं की एक छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत के बाद ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल किया। ग्रामीणों ने बाजिदपुर पावर सब स्टेशन में तालाबंदी कर शव को गेट पर रख दिया। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए शव को उठाने से रोक दिया।