चौसा: यादव मोड़ तिराहे पर बनेगा 'विकास चौक', आकर्षक फव्वारा और मिनी पार्क होंगे निर्मित
Chausa, Buxar | Apr 4, 2026 चौसा यादव मोड़ तिराहे को 'विकास चौक' के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है। बिहार-यूपी बार्डर पर स्थित इस व्यस्त तिराहे पर विशाल तिरंगा झंडा, सुसज्जित मिनी पार्क और आकर्षक फव्वारा बनाया जाएगा। इससे चौसा को नई पहचान मिलेगी और यह स्थान स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। शनिवार को अधिकारियों की टीम के द्वारा करीब 3 बजे दिन में निरीक्षण किया।