प्रतापगढ़: महोखरी गांव में बंद घर को खगाल ले गए चोर, लाखों के जेवरात व सामान की हुई चोरी
प्रतापगढ़ जनपद के महोखरी गांव निवासी शिवकुमार शुक्ला उर्फ बब्बन का बेटा गणेश कैंसर से पीड़ित है। उसका इलाज कराने परिजन एक माह पहले दिल्ली गए थे। पीड़ित मंगलवार रात को घर पहुंचे तो घर के अंदर रखे लाखों रुपए के जेवरात व सामान चोरी हो गए थे। घटना की सूचना बुधवार को सुबह आसपास जुटे लोगों के समझाने पर पीड़ित ने डायल 112 पुलिस के साथ कोतवाली में दी।