अजयगढ़: अजयगढ़ में पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 8 आरोपी गिरफ्तार, ₹40 हजार से अधिक की शराब जब्त
पन्ना जिले के अजयगढ़ में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक सव्यसाची सराफ के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नवागत थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इस