दादरी: सेक्टर-50 के समीप पुलिस ने अपराध की मंशा से घूम रहे शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र में बड़े अपराध को अंजाम देने की मंशा से घूम रहे शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मूल रूप से गुड्डू के रूप में हुई है। अभियुक्त को न्यायालय के आदेश पर आज जेल भेजा जा रहा है।