दादरी: सेक्टर-14 ए के समीप देर रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली से शातिर लुटेरा घायल
नोएडा के सेक्टर-14 ए की समीप देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक शातिर लुटेरा घायल हो गया। वहीं एक अन्य बदमाश कांबिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को मौके से लूटे हुए 6 मोबाइल, एक मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा बरामद हुआ है। घायल बदमाश की पहचान मूल रूप से ओम के रूप में हुई है।