दादरी: एआईजी पार्क एवेन्यू सोसायटी में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित एआईजी पार्क एवेन्यू सोसायटी में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी शक्तिमोहन अवस्थी ने बताया है कि जल्द ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर विधि कार्रवाई की जाएगी।