कर्वी: मानिकपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं०2 पर ट्रेन के आगे कूदकर यात्री ने जान देने का प्रयास किया
मानिकपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं०2 पर शुक्रवार की सुबह 9 बजे यात्री पिंटू शर्मा पुत्र कीर्तन शर्मा निवासी इंदौर म०प्र० ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर जान देने का प्रयास किया है। जिसको RPF पुलिस ने बचा लिया है। पिंटू को मानिकपुर CHC से रेफर किए जाने पर RPF ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।