कर्वी: कुलीतलैया में शराबी पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, महिला घायल होकर जिलाअस्पताल में भर्ती
कर्वी के कुली तलैया में गुरुवार की शाम 6:00 बजे शराबी पति हीरालाल ने पत्नी आरती के साथ मारपीट की है। हीरालाल शराब के नशे में अपनी बेटी के साथ मारपीट कर रह था, आरती के मना करने पर हीरालाल ने आरती के साथ मारपीट की है। वहीं आरती का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे मीडिया के सामने घटना की जानकारी दी है।