गिर्वा: टीडी थाना पुलिस ने अवैध खैर की लकड़ी की ज़ब्त, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Mar 2, 2025 उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर डीएसटी और थाना टीडी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 12160 किलोग्राम अवैध खैर की लकड़ी जब्त की। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। टीम को सूचना मिली थी कि टीडी क्षेत्र के खारा फला में जंगल से अवैध रूप से खैर की लकड़ी काटकर उसका भंडारण किया गया है।