गिर्वा: मांडवा थाना पुलिस ने 4.270 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा किया ज़ब्त, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Feb 28, 2025 उदयपुर जिले की मांडवा थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम 5 बजे 4.270 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा जब्त किया। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जारहा है। जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, वृत्त अधिकारी राजेंद्र सिंह राठौड़ के सुपरविजन मे कार्रवाई की गई।