गिर्वा: DST व सूरजपोल पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक हिस्ट्रीशीटर को लोडेड देशी पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Mar 1, 2025 DST व सूरजपोल पुलिस ने थाना क्षेत्र से हिस्ट्रीशीटर को लोडेड देशी पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार। दरअसल पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए रेलवे कॉलोनी के पास कब्रिस्तान के पास से आरोपी जावेद खान उर्फ लाला को एक लोडेड देशी पिस्टल और 3 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को जिला कोर्ट में पेशकर पीसी रिमाण्ड पर लिया।