गिर्वा: उदयपुर पुलिस ने प्रतापनगर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 411 अपराधियों को किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Mar 1, 2025 उदयपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 411 अपराधियों को किया गिरफ्तार। दरअसल पुलिस ने शनिवार सुबह से जिले के प्रतापनगर थाना सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 411 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एनडीपीएस एक्ट, अपहरण, आबकारी, बलात्कार व लूट जैसे जघन्य अपराध में वांछित आरोपी शामिल है।