गिर्वा: उदयपुर जिले की बेकरियां थाना पुलिस ने अमित के खिलाफ शराब के मामले में की कार्रवाई
Girwa, Udaipur | Mar 1, 2025 उदयपुर जिले की बेकरिया थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी गुजरात नंबर की हुंडई एक्सेंट कार (GJ01HD5132) में अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने 60 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की। मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।