पीरटांड: पाण्डेयडीह में मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतका व घायलों के परिजनों को विधायक द्वारा दी गई आर्थिक मदद
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से वापस लौट रही महिला समूह की 1 महिला की ऑटो के पलट जाने से मौत हुई थी।जिसमें 6 महिलाएं घायल हुईं थीं।सभी महिलाएं पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन पंचायत अंतर्गत पांडेयडीह के रहनेवाले थे।अक्रोशित ग्रामीणों ने पीरटांड़ के चिरकी में सड़क जाम कर दिया था।MLAसुदिव्य कुमार सोनू ने मंगलवार को पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की।