पीरटांड: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पारसनाथ आगमन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक
4 मार्च को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का पारसनाथ की धरती पर आगमन होना है। इसे लेकर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए शनिवार को समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम को लेकर सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ व दुरुस्त किया जा रहा है। उपायुक्त ने सभी विभागों से कहा कि अपनी तैयारी पहले से पूर्ण कर लें।