पीरटांड: मधुबन में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा धर्मरक्षा निधि अभियान चलाया गया
मधुबन मे शनिवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा धर्मरक्षा निधि अभियान चलाया गया।अभियान के तहत सिद्धायतन, राजेंद्र धाम, निहारिका भवन, प्रकाश भवन, आदि कई संस्थाओं के भवनों में धर्म रक्षा निधि अभियान के तहत चंदा इकट्ठा किया गया ।वही धर्म का प्रचार-प्रसार भी किया गया व परिषद व दल मे सदस्यों को जोडने का कार्य किया गया।