पीरटांड: बीडीओ ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी का प्रभार सुशील कुमार आनंद को सौंपे जाने का दिया आदेश
बीडीओ द्वारा कार्य हित में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दिनेश्वर महतो के स्थान पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी का संपूर्ण प्रभार सुशील कुमार आनंद जनसेवक को सौंपे जाने का 1 मार्च को आदेश जारी किया गया। बीडीओ ने आदेशित किया कि दिनेश्वर महतो 7 दिनों के अंदर अपना प्रभार सुशील कुमार आनंद जनसेवक को सौंपना सुनिश्चित करेंगे।