पीरटांड: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने मांझीथान में मत्था टेक कर राजनीति जीवन की पारी हेतु लिया आशीर्वाद
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के क्रम में मधुबन के मांझीथान पहुंचीं।मंत्री बेबी देवी,सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।मांझीथान पहुंचने के साथ कल्पना सोरेन का मधुबन मांझीथान के पुजारियों ने संथाली संस्कृति से स्वागत किया।