कोंडागांव: एकलव्य स्कूल चिचाड़ी में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता शिविर, ऑनलाइन ठगी से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के उपाय बताए गए
कोंडागांव जिले के फरसगांव में स्तिथ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चिचाड़ी में रविवार को साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता विषय पर विशेष शिविर आयोजित किया गया। थाना प्रभारी फरसगांव चंद्रशेखर श्रीवास एवं उनकी टीम के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल प्राइवेसी और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी गई।