शासकीय उच्च प्राथमिक शाला सरगीपाल पारा की शिक्षिका श्रीमती करुणा ध्रुव ने अपने जन्मदिन को बच्चों के साथ खुशियां बांटकर यादगार बनाया।
उन्होंने परिवार के साथ विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया और बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में फलदार पौधों का रोपण कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि जन्मदिन की सबसे बड़ी खुशी तब है, जब हम किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकें।
पौधारोपण, आत्मीयता और न्योता भोज के माध्यम से मनाया गया यह जन्मदिन सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण की सुंदर मिसाल बन गया।
#NyoataBhoj #Kondagaon #ParyavaranSanrakshan #Plantation #School Seva
16 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 20, 2026