चित्रों और भाषणों में साकार हुआ ‘विकसित भारत’ का सपना
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सेजेस जामकोटपारा में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और विचारों के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, डिजिटल भारत और विकसित भारत 2047 की कल्पना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में आयुष सिंह ने प्रथम एवं इशांत देवांगन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में करनदीप प्रथम एवं तोशन दीवान द्वितीय रहे।
विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सेवा, स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी सोच को सामने रखा।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari ViksitChhattisgarh SevaSeVikas आशीर्वाद_का_दीया