चित्तौड़गढ़ में हजारेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में साठ फीट गहरे कुएं में गिरे एक स्ट्रीट डॉग को वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की टीम ने साहस और तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और संकरे कुएं में रस्सी व सेफ्टी बेल्ट के सहारे उतरकर डरे हुए श्वान का रेस्क्यू किया