मोहड़ा: मोहड़ा के दक्षिणी कजुर पंचायत में आज 05 अगस्त 2026 को सहयोग शिविर का आयोजन, BDO सहित सभी पदाधिकारी मौजूद
Muhra, Gaya | Aug 5, 2026 मोहड़ा प्रखंड के दक्षिणी कजुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन बुधवार दोपहर किया गया। शिविर में BDO अदिति कुमारी के अलावा DY. SP, CO सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामले का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया। उस्थित ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी अधिकारियों ने दी।