बनकटवा: 71वीं बटालियन SSB की बड़ी कार्रवाई, 24 बोरा चॉकलेट के साथ 6 नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया, 6 साइकिलें जब्त
पूर्वी चंपारण के सीमावर्ती क्षेत्र नकया टोला के पास 71वीं बटालियन एसएसबी के जवानों ने कार्रवाई करते हुए 24 बोरा चॉकलेट के साथ छह नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। मौके से तस्करी में इस्तेमाल छह साइकिल भी जब्त की गई हैं। एसएसबी जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। बरामद चॉकलेट और साइकिल को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।