बस की चपेट में आने से किसान घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
प्रतापगढ़। जिले के बामोतर निवासी किसान गोपाल मीणा सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गोपाल मीणा अंबामाता मंदिर के सामने मोड़ से प्रतापगढ़ रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान प्रतापगढ़ से जोधपुर जा रही एक बस की चपेट में आने से वे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत सहायता कर एम्बुलेंस को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
#PratapgarhNews #RoadAccident #BusAccident #FarmerInjured #RajasthanNews