बनगांव करमा पूजा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
आंचलिक करमा महोत्सव में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने लिया पारंपरिक संस्कृति और लोक आस्था का आनंद
जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को जशपुर जिले के बनगांव में आयोजित आंचलिक करमा पूजा महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा एवं जनजातीय आस्था से जुड़े इस पर्व में सहभागिता की।
करमा पूजा महोत्सव में पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोकगीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री की उपस्थिति से आयोजन में उत्साह का माहौल रहा।
Sanna, Jashpur | Nov 13, 2026