रायसेन। कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी आरोपी धर्मेन्द्र गुर्जर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार 6 फरवरी को फरियादी अनिमेष कुशवाह निवासी भोपाल पर जान से मारने की नीयत से 12 बोर बंदूक से फायर किया गया था, जिसमें फरियादी सहित तीन लोग घायल हुए थे।