पटियाली: महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा को लेकर पटियाली में पुलिस मुस्तैद, इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने किया रूट मार्च
महाशिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ यात्रा को लेकर शनिवार रात पटियाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर में रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कांवड़ियों के मार्गों पर पुलिस तैनात रही और बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा और जलपान की व्यवस्था की गई।