पेटलावद: पेटलावद जनपद सभा कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन, सीईओ रहे मौजूद
आज दिनांक 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पेटलावद जनपद पंचायत सभा कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जहां जनपद पंचायत सीईओ राजेश कुमार दीक्षित मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं पेटलावद के समस्त शासकीय विभागों के अधिकारी जनसुनवाई में उपस्थित रहे। इस दौरान कई शिकायतकर्ताओं ने आवेदन देकर जनसुनवाई में अपनी शिकायत दर्ज करवाई।