दादरी: कमिश्नर के निर्देश पर आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में चलाया गया सर्चिंग अभियान
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर देर रात आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से जनपद के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान गौतम बुद्ध नगर के एडीसीपी राजीव कुमार गुप्ता मौके पर मौजूद रहे। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों ने आमजन से आगामी दिनों में शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।