पातेपुर: पातेपुर बाजार स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल के प्राचार्य पर 2 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता का आरोप
पातेपुर बाजार स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में 2 करोड़ रूपये के वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। सरकार के सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए है। बुधवार की देर शाम 7 बजे के करीब इस मामले में फोन पर जानकारी देते हुए DEO रविंद्र साह ने बताया कि वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए जांच दल का गठन किया गया है।