गभाना: श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण
गभाना के श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीणराज सिंह ने विकास कार्यों का फीता काटकर व शिला पट्टिकाओं का अनावरण कर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत की ओर से नव निर्मित दो नए क्लास रूम और दो आधुनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। उन्होंने छात्रों की बेहतर शिक्षा पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।