गभाना: गभाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया अखंड भारत दिवस, स्वयंसेवकों ने भारत माता की आरती की
गभाना में गुरुवार की शाम को आठ बजे लाखा बाज़ार के मुख्य चौराहे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में अखंड भारत दिवस बड़ी ही धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। स्वयंसेवकों और ग्रामीणों ने मिलकर भारत माता की भव्य आरती की। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं आरएसएस के विभाग सह प्रचार प्रमुख राजनारायण सिंह ने लोगों को संबोधित किया।