गभाना: तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, एसडीएम ने तहसील परिसर में किया ध्वजारोहण
गभाना तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को आज़ादी का जश्न बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। तहसील परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में एसडीएम हरिश्चंद्र ने सुबह आठ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर तहसील के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल रहे।