गभाना: गभाना के श्री लक्ष्मीराज इंटर कालेज के छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली, चेयरमैन ने किया शुभारंभ
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को गभाना में देशभक्ति का रंग देखने को मिला… जहां श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज के छात्रों ने तिरंगा रैली निकालकर लोगों को देशप्रेम का संदेश दिया।" गुरुवार को सुबह दस बजे गभाना के श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।