गभाना: गभाना टोल प्लाज़ा समेत देशभर के सभी एनएचएआई टोल प्लाज़ाओं पर आज रात 12 बजे से वार्षिक फास्टैग पास की सुविधा लागू होगी
नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी खुशखबरी आई है। वाहन चालकों को अब महंगे टोल से मिलेगी राहत और सफर सस्ता व होगा आसान। गभाना टोल प्लाज़ा समेत देशभर के सभी एनएचएआई टोल प्लाज़ाओं पर आज रात 12 बजे से वार्षिक फास्टैग पास की सुविधा लागू हो जाएगी। इसके जरिए वाहन मालिक पूरे साल में 200 टोल क्रॉस कर सकेंगे।